फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Schools remain open amid rain, confusion over viral letter and administration's silence

Bageshwar: छुट्टी का फर्जी पत्र वायरल, प्रशासन की चुप्पी से अभिभावकों और शिक्षकों में बनी रही असमंजस की स्थिति

Tue, 11 Aug 2026 04:38 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 11 Aug 2026 04:38 PM IST
सार

बागेश्वर में मूसलाधार बारिश के बीच स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी रही। अवकाश घोषित नहीं होने के कारण बारिश के बीच विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन
Schools remain open amid rain, confusion over viral letter and administration's silence
छुट्टी का फर्जी पत्र। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर जिले में मूसलाधार बारिश के बीच विद्यालयों के संचालन और छुट्टी का फर्जी पत्र वायरल होने से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अवकाश घोषित नहीं किया गया था। विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन

सोमवार की देर रात सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन का एक फर्जी आदेश तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें 11 अगस्त को छुट्टी की बात कही गई थी। रातभर वायरल हुए इस पत्र पर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने कोई त्वरित खंडन या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया। इसके चलते सुबह तक विद्यार्थी और शिक्षक भ्रम में रहे। मंगलवार की सुबह तेज बारिश भी हो रही थी। अवकाश घोषित नहीं होने से बारिश के बीच ही छात्र-छात्राओं को स्कूल जाना पड़ा। मंडलसेरा में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में गधेरे और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त रास्तों पर विद्यार्थियों को जोखिम उठाकर स्कूल जाना पड़ा।

विज्ञापन

सोमवार को 11 अगस्त मंगलवार की छुट्टी के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया था। सोशल मीडिया पर फर्जी पत्र वायरल होने का मामला संज्ञान में नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान सामान्य था, जिसके चलते विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं किया गया था।-एनएस नबियाल, एडीएम, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed