{"_id":"69920d868a5c804a1b0eac9c","slug":"23-cattle-sent-to-cowshed-fir-will-be-lodged-against-three-cattle-breeders-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122369-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 23 गोवंशों भेजा गोसदन, तीन पशुपालकों के खिलाफ होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 23 गोवंशों भेजा गोसदन, तीन पशुपालकों के खिलाफ होगी एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में लावारिस पशुओं के आतंक से परेशान ग्रामीणों के सब्र का बांध शनिवार देर रात टूट गया। फसलों को हो रहे नुकसान से आक्रोशित तैलीहाट, बिनखोली और पास्तोली की महिलाओं ने दर्जनों लावारिस पशुओं को खदेड़कर तहसील परिसर में पहुंचा दिया। ग्रामीणों के तीखे तेवरों को देख प्रशासन में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में रविवार को कार्रवाई शुरू की गई। 23 लावारिस गोवंशों को गोसदन और तीन पशुपालकों के खिलाफ एफआई आर की गई।
शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि लावारिस पशु उनकी गेहूं, जौ और मसूर की फसलों को पूरी तरह चौपट कर रहे हैं। कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब सुध नहीं ली गई, तो उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। देर शाम करीब सात बजे हुए इस प्रदर्शन के बाद तहसीलदार निशा रानी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और पशुओं की व्यवस्था के निर्देश दिए। प्रशासन ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 23 लावारिस गोवंशों को पकड़ा और उन्हें मनकोट स्थित गोसदन भिजवाया। जांच के दौरान तीन पशुओं के कान में टैग पाए गए, जिससे उनके मालिकों की पहचान हो गई है। प्रशासन की ओर से तीन पशुपालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
........कोट
लावारिस पशुओं के कारण ग्रामीणों को हो रही समस्या का संज्ञान लिया गया है। 23 गोवंशों को गोसदन शिफ्ट कर दिया गया है। जिन पशुओं में टैग मिले हैं, उनके मालिकों को चिन्हित कर लिया गया है। सार्वजनिक स्थानों और खेती को नुकसान पहुंचाने के लिए पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले तीन पशुपालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पालतू पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
..........वैभव कांडपाल, एसडीएम, गरुड़