सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A journey of mismanagement... Delhi-Munsyari bus stopped near Chaugaonchina.

Bageshwar News: बदइंतजामी का सफर... दिल्ली-मुनस्यारी बस चौगांवछीना के पास ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A journey of mismanagement... Delhi-Munsyari bus stopped near Chaugaonchina.
विज्ञापन
बागेश्वर। दिल्ली से बागेश्वर होते हुए मुनस्यारी को जा रही एक रोडवेज की बस रविवार सुबह चौगांवछीना के पास तकनीकी खराबी के कारण ठप हो गई। मूसलाधार बारिश के बीच बस खराब होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने रोडवेज डिपो की कार्यप्रणाली पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बस सुबह करीब सात बजे खराब हुई थी। यात्रियों का कहना है कि डिपो को तुरंत सूचना दी गई लेकिन सुबह 10 बजे तक भी वैकल्पिक बस की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग यात्री भी शामिल थे। मदद न मिलने पर कई यात्रियों ने पैदल ही आगे का सफर तय किया। वे चौगांवछीना से पौड़ी बैंड तक पैदल चले। इसके बाद टैक्सियों और निजी वाहनों से जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महज 15 किमी की दूरी तय नहीं कर पाया डिपो
बस में सवार यात्री नवीन धौनी ने रोडवेज प्रबंधन की कार्यशैली पर तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा बस खराब होने के तीन घंटे बाद भी डिपो से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर एक बैकअप बस तक नहीं भेजी जा सकी। मूसलाधार बारिश में यात्री सड़क किनारे परेशान होते रहे, लेकिन सुस्त पड़े डिपो प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। बुजुर्गों और बच्चों को इस लापरवाही के कारण भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Trending Videos



.............
बस के खराब होने के संबंध में अब तक डिपो से कोई सूचना नहीं मिली है। डिपो में तैनात स्टेशन प्रभारी से वार्ता कर मामले की जानकारी ली जाएगी। यात्रियों को हुई परेशानी का संज्ञान लिया जाएगा।

-धर्मांनंद जोशी, प्रभारी एआरएम रोडवेज डिपो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed