{"_id":"6a1c6ecd3d512bdbfb087f03","slug":"it-has-been-raining-in-the-higher-reaches-of-kapkot-for-the-last-24-hours-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125371-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट के ऊंचाई वाले स्थानों पर 24 घंटे से बरस रहे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट के ऊंचाई वाले स्थानों पर 24 घंटे से बरस रहे मेघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी के मौसम में बारिश का सितम जारी है। कपकोट के ऊंचाई वाले स्थानों पर 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ग्लेशियर से सटे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है।
शनिवार की रात से जिले में बारिश का दौर शुरू हुआ था। जिला मुख्यालय में पूरी रात बारिश होती रही। रविवार की सुबह 11 बजे बाद बारिश थमी। हालांकि पूरे दिन बादल छाने से बारिश के आसार बने रहे। शाम को फिर से हल्की बारिश हुई। कपकोट के बोरबलड़ा, बदियाकोट, खाती, जातोली, वाछम, सोराग आदि स्थानों पर लगातार बारिश हो रही है। पिंडारी, सुंदरढूंगा, शंभू ग्लेशियर के आसपास के निर्जन क्षेत्रों में बर्फबारी होने की सूचना है।
गरुड़, कांडा, कपकोट, दुगनाकुरी और काफलीगैर तहसील क्षेत्र में भी दोपहर तक बारिश होती रही। बोरबलड़ा के ग्रामीण हरीश सिंह, नरेंद्र सिंह, पूजा देवी आदि ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की फसल मई में तैयार होती है। इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही थी। बारिश होने से काफी नुकसान हो रहा है। लगातार बारिश का असर तापमान पर भी दिख रहा है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोगों को गर्मी में ठंड का आभास हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos