{"_id":"6a6f824cf64503efbc03aa99","slug":"a-woman-threatened-to-commit-suicide-after-suffering-mental-torture-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126998-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मानसिक प्रताड़ना से आहत महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मानसिक प्रताड़ना से आहत महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। दो साल पुराने कथित अश्लील फोटो के मामले में नाम जोड़े जाने से आहत महिला ने आत्महाद की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। विधायक से भी मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
कपकोट क्षेत्र की महिला का कहना है कि 2024 में विधायक सुरेश गढि़या के साथ उनका नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल की गई जबकि उनका फोटो से कोई लेनादेना नहीं था। इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस से एफआईआर दर्ज होने की बात कही, लेकिन मामले में काेई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद से वह और उसका परिवार लगातार मानसिक तौर पर परेशान है। बताया कि इन दिनों जगदीश गोस्वामी नामक युवक सोशल मीडिया पर फिर से उस फोटो के साथ मेरा नाम जोड़कर पोस्ट कर रहा है। इससे उनकी और परिवार की सामाजिक छवि को ठेस पहुंच रही है। पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद भी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है। विधायक भी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
आरोपों से परिवार हुआ आहत
पीड़िता ने बताया कि मानसिक प्रताड़ना के कारण उसका हंसता-खेलता परिवार बिखर चुका है। उनका सामाजिक स्थानों में आना-जाना तक बंद है। टैक्सी ड्राइविंग करने वाले उसके पति मानसिक तनाव के चलते काम छोड़कर घर बैठ गए हैं। एक साल की दुधमुंही बच्ची के भविष्य को लेकर परिवार गहरे संकट में है। 12 साल की बेटी भी स्कूल जाने से कतरा रही है।
विज्ञापन
....कोट
सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी करने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने के लिए पूर्व में भी एसपी को बताया गया था। वर्तमान में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तत्काल महिला को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी को कड़े निर्देश दे दिए हैं।
-सुरेश गढि़या, विधायक कपकोट
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित महिला की काउंसलिंग की जा रही है।
-जितेंद्र मेहरा, एसपी, बागेश्वर