फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CMO strict on negligence, ordered investigation

Bageshwar News: लापरवाही पर सीएमओ सख्त, दिए जांच के आदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
CMO strict on negligence, ordered investigation
बागेश्वर। बिना चिकित्सक के अवकाश पर रहने की जानकारी लिए विद्यार्थियों को जांच के लिए अस्पताल बुलाने के मामले पर सीएमओ ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मामले में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बीते 23 जुलाई को जीआईसी खुनौैली में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में दो विद्यार्थियों के दांतों में समस्या पाई गई थी जिन्हें शनिवार को जिला अस्पताल दिखाने के लिए कहा था। बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य को देखते हुए अभिभावक अपनी दिहाड़ी मजदूरी छोड़ और बच्चों के स्कूल की छुट्टी कराकर करीब 40 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जब वे दांत रोग विभाग के कक्ष में पहुंचे तो चिकित्सक अवकाश में थे। कक्ष में ताला लटका हुआ था। उन्हें बच्चों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा था। अमर उजाला ने परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद सवास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ और सीएमओ ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


...कोट
मामले की गंभीरता को देखते हुए, आरबीएसके टीम का बिना डॉक्टर की उपलब्धता की पुष्टि किए बच्चों को अस्पताल भेजना और समन्वय न होना गंभीर लापरवाही है। मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...... डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed