{"_id":"6a6f83cbaf9000e22e009196","slug":"soldier-dies-of-heart-attack-cremated-with-military-honours-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126991-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सैनिक की हार्ट अटैक से मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सैनिक की हार्ट अटैक से मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कौसानी स्टेट निवासी सैनिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले थे और इन दिनों अवकाश पर गांव आए हुए थे। रविवार को सरयू-गोमती संगम पर उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह पुत्र खड़क सिंह की शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने पर परिजन तुरंत उन्हें सीएचसी बैजनाथ ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रविवार को चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नगर के सरयू-गोमती संगम पर स्थित श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। कौसानी से आरके पांडेय के नेतृत्व में पहुंची सिग्नल कोर की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। पुत्र विशाल और विक्रम ने नम आंखों से चिता को मुखाग्नि दी। जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी समेत क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले छाया मातम
सैनिक महेंद्र सिंह देहरादून स्थित डीएसी में सेवारत थे और आगामी 30 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वे कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। दो दिन के बाद उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, लेकिन उससे पहले ही इस अनहोनी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। उनके निधन के बाद परिजन शोकाकुल हैं। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारण का पता चल सकेगा।