फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anganwadi worker's body found hanging from a tree in Banstoli

Bageshwar News: बांसतोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker's body found hanging from a tree in Banstoli
बागेश्वर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका का शव उसके घर के पास ही एक पेड़ पर लटका हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही कांडा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी एसआईआर के कार्य और मैपिंग के समय से ही मानसिक तनाव में चल रही थी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह कांडा क्षेत्र के बांसतोली गांव में घटना में मृतका की पहचान कमला देवी (47) पत्नी पूरन राम के रूप में हुई है। अचानक हुई इस हृदयविदारक घटना से उनके परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतका के पति पूरन राम ने बताया कि उनकी शादी मार्च 2003 में हुई थी और नवंबर 2003 में ही उनकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गई थी। उन्होंने बताया कि सुबह वह स्वयं दो गायों का दूध दुह रहे थे, और जब दूध दुहने के बाद वह बाहर आए तो पत्नी उन्हें आसपास नहीं दिखाई दीं। खोजबीन करने पर पता चला कि उन्होंने घर के समीप ही एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर एसओ बलवंत कंबोज ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन



पति ने कहा सपने में भी एसआईआर की करती थी बातें
मृतका के पति पूरन राम ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी एसआईआर के कार्य और मैपिंग के समय से ही मानसिक तनाव में चल रही थी। घर में ऐसा कोई विवाद नहीं था। एसआईआर के तहत मिल रहे कार्यों की बातें वह सपने में भी करती थी। इसके अलावा बीते कई दिनों से महिला को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी थीं। विभाग की ओर से समय पर काम पूरा नहीं होने से नोटिस आने की बात भी करती थी। एसआईआर के दौरान अधिक फोन आने से भी स्थिति तनावपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



संघर्षों से भरा रहा है पति पूरन राम का जीवन, मजदूरी कर पढ़ा रहे बच्चे
कांडा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी के पति पूरन राम का पूरा जीवन कड़े संघर्षों और चुनौतियों के बीच बीता है। वह वर्ष 2011 से 2023 तक आईटीआई कांडा में संविदा पर आशुलिपि के अनुदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। बाद में वहां स्थायी अनुदेशक के आने के बाद उन्हें हटा दिया गया, जिसके खिलाफ वह न्याय के लिए न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आजीविका का कोई अन्य साधन न होने के कारण वह वर्तमान में गांव में ही मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। तमाम आर्थिक तंगी और संघर्षों के बावजूद उन्होंने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। उनकी बेटी दीक्षा ने एमएससी की उच्च शिक्षा पूरी कर ली है, जबकि बेटा लोकेश कुमार बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययन कर रहा है। माता-पिता की मेहनत के बल पर ही उनके दोनों बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस अचानक हुए हादसे से संघर्षशील परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


....कोट
उपलब्ध अभिलेखों और संबंधित अधिकारियों के अनुसार मृतका का निर्वाचन संबंधी कार्य संतोषजनक रहा है। वर्तमान में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत नोटिस वितरण का कार्य प्रचलित है और उनके पास कुल 88 नोटिस वितरण हेतु उपलब्ध थे। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार उन्हें 24 अगस्त तक नोटिसों का वितरण पूर्ण करना था तथा 31 अगस्त को नोटिसों की सुनवाई प्रस्तावित थी।

अनिल चन्याल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 46-विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed