{"_id":"69e514e7086ff272570d0624","slug":"ailing-inspector-enjoys-his-time-in-his-home-district-now-sent-to-his-original-posting-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124159-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बीमार दरोगा ने गृह जनपद में काटी मौज, अब मूल तैनाती पर रवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बीमार दरोगा ने गृह जनपद में काटी मौज, अब मूल तैनाती पर रवानगी
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लंबे समय से बीमारी की आड़ लेकर गृह जनपद में डटे एक दरोगा की सुख-सुविधाओं पर अब विराम लगने वाला है। ऊधमसिंह नगर में मूल तैनाती होने के बावजूद जिले में अटैच होकर अपनी सेवा दे रहे सब-इंस्पेक्टर का मामला अब आईजी कुमाऊं की दहलीज तक जा पहुंचा है। सोशल मीडिया और पुलिस गलियारों में मची चर्चाओं के बीच आईजी ने सख्त रुख अपनाते हुए 30 अप्रैल तक सभी संबद्ध कार्मिकों को उनके मूल जनपदों के लिए रवाना करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पिछले लंबे समय से चर्चाओं के केंद्र में हैं। मूल रूप से ऊधमसिंह नगर में तैनात होने के बावजूद वे गृह जनपद में ही संबद्ध चल रहे हैं। विभाग के भीतर दबी जुबान में इसे रसूख और मौज की पोस्टिंग कहा जा रहा था। जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने इस पर स्पष्टीकरण दिया। आईजी ने बताया कि संबंधित दरोगा गंभीर स्वास्थ्य कारणों के चलते लंबे समय से बागेश्वर में संबद्ध हैं लेकिन अब व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सभी जिलों के कप्तानों को जो भी पुलिसकर्मी अपने मूल तैनाती जनपद को छोड़कर अन्य जिलों में संबद्ध हैं, उन्हें 30 अप्रैल 2026 तक हर हाल में वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद अब उन कार्मिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जो बीमारी या अन्य व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर सालों से गृह जनपदों में जमे हुए थे।
.......कोट
गंभीर स्वास्थ्य कारणों के चलते संबंधित सब-इंस्पेक्टर को उनके गृह जनपद में संबद्ध किया गया था। वह लंबे समय से जिले में तैनात हैं लेकिन अब कुमाऊं परिक्षेत्र के सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 30 अप्रैल तक सभी संबद्ध कार्मिकों को उनके मूल तैनाती वाले जनपद के लिए अनिवार्य रूप से रवाना कर दिया जाए। -रिद्धिम अग्रवाल, आईजी, कुमाऊं परिक्षेत्र
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X