{"_id":"69e758b5aa2b14fe77050239","slug":"video-dm-inquires-about-the-well-being-of-the-injured-in-the-lathi-majkhet-road-accident-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: लाथी-माजखेत सड़क हादसे में घायल चार मरीज रेफर, छह का चल रहा इलाज; डीएम ने जाना घायलों का हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: लाथी-माजखेत सड़क हादसे में घायल चार मरीज रेफर, छह का चल रहा इलाज; डीएम ने जाना घायलों का हालचाल
गायत्री जोशी
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:30 PM IST
Link Copied
बागेश्वर के लाथी-माजखेत सड़क पर हुए हादसे में घायल दो मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।चार मरीज हायर सेंटर रेफर किए गए हैं। छह मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएम आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। सोमवार को कीमू से चुचेर जा रही बारात में शामिल बोलेरो वाहन लाथी-माजखेत सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में 12 लोग घायल थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। तीन को शाम जबकि एक मरीज को रात को हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रभारी सीएमएस डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसी समय डिस्चार्ज किया गया था। एक को सुबह घर भेज दिया है। डीएम कोंडे ने सीएमएस से घायलों के इलाज की जानकारी ली। उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपस्थित अन्य मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और उनका तत्काल निदान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम प्रियंका रानी भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।