सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wedding party car overturns on Lathi-Manjkhet motorway, 11 injured

Bageshwar News: लाथी-मांजखेत मोटर मार्ग पर पलटी बरातियों की कार, हादसे में 11 घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Wedding party car overturns on Lathi-Manjkhet motorway, 11 injured
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। दुर्गम क्षेत्र लाथी-मांजखेत मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कीमू से चुचेर की ओर जा रही बरातियों से भरी एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसे में वाहन सवार 11 बराती घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है
Trending Videos

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कीमू गांव से एक बरात चुचेर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बोलेरो यूके 02 टीए 1668 लाथी के पास पहुंची अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। ढलान वाले मार्ग पर वाहन की गति बढ़ती देख बरातियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने बड़ी अनहोनी को टालने के लिए सूझबूझ दिखाई और गाड़ी को खाई की तरफ जाने के बजाय पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। पहाड़ी से टकराने के कारण बोलेरो सड़क पर ही पलट गई जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण घटना की सूचना मिलने में देरी हुई लेकिन मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने सैटेलाइट फोन के जरिये जिला मुख्यालय को जानकारी दी। एसडीएम अनिल चन्याल के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शामा चौकी के पीआरडी जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिये सीएचसी कपकोट पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से डिगर सिंह, भूपेंद्र सिंह और कुशी राम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


.....इनसेट
दुर्घटना में ये हुए घायल
प्रताप राम (78), पुत्र कुशी राम, निवासी गोगिना
भूपेंद्र सिंह (35), पुत्र उत्तम सिंह, निवासी कीमू
बलवंत सिंह (35), पुत्र मान सिंह, निवासी कीमू
लोकपाल सिंह (26), पुत्र गुमान सिंह, निवासी कीमू
कुंदन सिंह (31), पुत्र केशर सिंह, निवासी कीमू
शोबन सिंह (56), पुत्र गोबर सिंह, निवासी गोगिना
वीर राम (65), पुत्र लालू राम, निवासी गोगिना
चंदर राम (60), पुत्र लालू राम, निवासी गोगिना
कुशी राम (60), पुत्र जीत राम, निवासी गोगिना
खेम सिंह (22), पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी कापड़ी
डिगर सिंह (40), पुत्र गुमान सिंह, निवासी कीमू

...कोट
सूचना मिलते ही राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया था। वाहन के तकनीकी कारणों से अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। सभी 11 घायलों का सीएचसी कपकोट में उपचार चल रहा है। चालक की सूझबूझ से वाहन खाई में गिरने से बच गया जिससे बड़ी जनहानि टल गई। -अनिल चन्याल, एसडीएम, कपकोट

......फोटो 20 बीजीएस 23, 24, 25, 26, 27 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed