{"_id":"69e758ebb943f126e60e2f9e","slug":"video-former-councilor-injured-while-trying-to-escape-monkey-attack-in-bageshwar-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: बंदर के हमले से बचने के प्रयास में घायल हुईं पूर्व सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: बंदर के हमले से बचने के प्रयास में घायल हुईं पूर्व सभासद
गायत्री जोशी
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:30 PM IST
Link Copied
बागेश्वर के बागनाथ वार्ड की पूर्व सभासद पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में वह गिरकर चोटिल हो गईं। उनका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। मंगलवार को सुबह पूर्व सभासद सोनिया अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान नीलेश्वर मंदिर गेट के समीप अचानक बंदरों के झुंड ने उनके बच्चों पर हमला कर दिया। उन्होंने बच्चों को बचाने का प्रयास किया तो बंदर उन पर ही झपटने लगे। बंदरों से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया। घटना में उनके पैर में मोच और हाथ में चोट आई है। वहां मौजूद लोगों ने बंदरों को भगाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. राजीव उपाध्याय ने उनका इलाज किया। वार्ड के लोगों ने बताया कि बंदरों की तादात बढ़ती जा रही है। घर के भीतर से बंदर खाने-पीने का सामन उठा ले जाते हैं। भगाने का प्रयास करने पर काटने को दौड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।