{"_id":"69ceae7bf06e94322e0c26eb","slug":"all-nine-lecturer-positions-are-vacant-and-the-model-school-relies-on-guest-teachers-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-123672-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रवक्ताओं के सभी नौ पद खाली, अतिथि शिक्षकों के भरोसे मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रवक्ताओं के सभी नौ पद खाली, अतिथि शिक्षकों के भरोसे मॉडल स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के छह अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शामिल राजकीय इंटर कॉलेज स्यांकोट वर्तमान में शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। विद्यालय में प्रवक्ताओं के स्वीकृत सभी नौ पद खाली पड़े हैं।
जीआईसी स्यांकोट में हिंदी, भूगोल, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लिए एक भी स्थायी प्रवक्ता नियुक्त नहीं है। इन विषयों की पढ़ाई पूरी तरह अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रही है। अंग्रेजी और गणित जैसे मुख्य विषयों में प्रवक्ता तो दूर एक अदद अतिथि शिक्षक भी उपलब्ध नहीं है। विद्यालय में स्थायी प्रधानाचार्य तक की नियुक्ति नहीं है। स्कूल के संचालन का जिम्मा सहायक अध्यापक को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाकर सौंपा गया है। ऐसे में प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों के बीच तालमेल बैठाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। शिक्षकों की इस कमी को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश कराने में कतरा रहे हैं। अटल उत्कृष्ट दर्जा मिलने के बाद उम्मीद थी कि यहां सुविधाओं और शिक्षकों की भरमार होगी लेकिन हकीकत में शिक्षकों के अभाव में प्रवेश प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
Trending Videos