{"_id":"69d38f702d276a87a90668d1","slug":"video-mlas-comment-on-artist-pahadi-lachhu-goes-viral-people-condemn-it-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: कलाकार पहाड़ी लच्छू पर विधायक की टिप्पणी वायरल, लोग कर रहे निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: कलाकार पहाड़ी लच्छू पर विधायक की टिप्पणी वायरल, लोग कर रहे निंदा
गायत्री जोशी
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:18 PM IST
Link Copied
बागेश्वर जिले के कपकोट के विधायक का कत्यूर महोत्सव के मंच से दिव्यांग कलाकार/बीडीसी सदस्य लक्ष्मण कुमार उर्फ पहाड़ी लच्छू का उपहास उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। विधायक की टिप्पणी का सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने इसे निंदानीय बताया तो पहाड़ी लच्छू ने लिखित माफी मांगने की मांग की है। कत्यूर महोत्सव में रविवार की स्टार नाइट कार्यक्रम में विधायक गढि़या बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उनके संबोधन के दौरान का एक वीडियो का एक अंश वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हैं कि "लच्छू को आपने डांस करते-करते नेता ही बना दिया। पता नहीं काम करेगा या नहीं करेगा, लेकिन वो डांस जरूर करेगा। कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है। इसलिए हम सब लोगों को सोच समझ कर ही आगे बढ़ना चाहिए। बहुत बार क्या होता है कि हम भावुक हो जाते हैं। जब भावुक हो जाते हैं तो कौन सा डिसीजन ले रहे हैं, इसका पता हमें बहुत देर बाद होता है।" विधायक के संबोधन के दौरान मंच से ठहाके लगते भी सुने जा रहे हैं। वीडियो का यह अंश सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विधायक लोगों के निशाने पर आ गए। अब लोग तरह-तरह की पोस्ट कर उन पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस और लक्ष्मण के पिता कुंदन राम ने भी विधायक गढि़या से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।