{"_id":"69d29f4aae7213cac20f7deb","slug":"603-domestic-and-50-commercial-cylinders-were-distributed-in-the-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-123778-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिले में 603 घरेलू और 50 व्यावसायिक सिलिंडरों का हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिले में 603 घरेलू और 50 व्यावसायिक सिलिंडरों का हुआ वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बागेश्वर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 603 घरेलू गैस सिलिंडरों के साथ-साथ 50 व्यावसायिक सिलिंडरों का भी वितरण किया गया। पूर्ति विभाग ने आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए।
रविवार को जिले में घरेलू गैस के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए भी सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। वितरण कार्यक्रम के तहत नगर क्षेत्र के व्यापारियों और होटल स्वामियों को 38 व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। कांडा बाजार क्षेत्र में भी 12 व्यावसायिक सिलिंडरों का वितरण किया गया, जिससे बाजार की गतिविधियों में सुविधा रही। इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर की ओर से पीपलचौक, मंडलसेरा, गौराड़, बिलखेत, पंतक्वैराली, कभड़ा और बोहाला क्षेत्रों में 328 घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति की। कपकोट ने गडेरा और ब्लॉक मुख्यालय में 100 और कांडा गैस सर्विस ने कांडा बाजार में 100 सिलेंडर बांटे। एचपी की एजेंसी गरुड़ ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 75 सिलेंडर भेजे। इंडेन गैस सर्विस गरुड़ के उपभोक्ताओं को वाहन में तकनीकी खराबी के कारण रविवार को आपूर्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
....कोट
घरेलू और व्यावसायिक गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। रविवार को जिले में 603 घरेलू और 50 व्यावसायिक सिलिंडरों का वितरण सुचारू रूप से किया गया है। गरुड़ क्षेत्र में वाहन में आई तकनीकी खराबी के कारण बाधित हुई आपूर्ति को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।
......बबलू पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर