सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Government hospitals get 10 new doctors, deployed in several centers including Jakhera

Bageshwar News: सरकारी अस्पतालों को मिले 10 नए डॉक्टर, जखेड़ा समेत कई केंद्रों में तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 05 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Government hospitals get 10 new doctors, deployed in several centers including Jakhera
विज्ञापन

Trending Videos

बागेश्वर। जिले की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी झेल रहे जिला अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 10 नए बाॅण्डधारी चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण किया है। विभाग ने डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिले में पहुंचे 10 चिकित्सकों में से सर्वाधिक चार डॉक्टरों की तैनाती जिला अस्पताल में की गई है जिससे वहां इमरजेंसी में मरीजों के बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। सीएचसी कांडा में दो चिकित्सकों को भेजा गया है जिसमें एक महिला चिकित्साधिकारी भी हैं। केंद्र में महिला चिकित्साधिकारी नहीं होने से अब तक महिला मरीजों को दिक्कतें होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के उन केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया है जो लंबे समय से चिकित्सक विहीन चल रहे थे। विभाग ने लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे पीएचसी छानी, लाहुर, रवाईंखाल और वज्यूला पीएचसी में भी एक-एक चिकित्सक ने अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं।

......कोट
जिले में 10 नए बाॅण्डधारी चिकित्सकों के कार्यभार ग्रहण करने से स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। हमारी प्राथमिकता उन केंद्रों को सुदृढ़ करना था जहां लंबे समय से पद रिक्त चल रहे थे। जखेड़ा समेत अन्य दूरस्थ पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।

......डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed