सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Earthquake tremors felt in Bageshwar, administration on alert

Bageshwar News: बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, अलर्ट हुआ प्रशासन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Earthquake tremors felt in Bageshwar, administration on alert
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार की सुबह जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के समीप जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। हालांकि झटके सामान्य होने के कारण जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
Trending Videos


भूकंप के झटके इतने सामान्य थे कि अधिकतर लोगों को इसका अहसास तक नहीं हुआ। जिले में कहीं भी अफरा-तफरी की स्थिति देखने को नहीं मिली। रविवार का अवकाश होने के कारण लोग अपने घरों में ही रहे। जिला मुख्यालय सहित गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों से संपर्क साधा गया है। भूकंप के झटके बेहद हल्के थे, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या दरारें आने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed