{"_id":"69b44a4d000135b18407b4a0","slug":"crowd-gathered-at-the-gas-agency-office-police-took-charge-of-the-situation-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123098-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गैस एजेंसी के कार्यालय में उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गैस एजेंसी के कार्यालय में उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाली व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
गरुड़ (बागेश्वर)। रसोई गैस की उपलब्धता के बावजूद बुकिंग नहीं होने और ओटीपी नहीं आने से संकट का सामना कर रहे लोग एजेंसी के कार्यालय में धमक गए। उपभोक्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थिति नियंत्रण से बाहर होने की नौबत आ गई थी। पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। इस दौरान एजेंसी से 237 सिलिंडर बांटे गए। शुक्रवार को सुबह से ही इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय में लोगों का आना शुरू हो गया था। इनमें कुछ उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी थी जबकि कुछ ऑफलाइन बुकिंग कराने के लिए कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय से बुकिंग के बाद लोगों को सिलिंडर भी हाथोंहाथ वितरित किए गए। प्रबंधक संदीप चंद्र आर्या ने बताया कि पिछले एक-दो दिनों से गैस बुकिंग में कुछ तकनीकी समस्या आने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार को कुछ लोगों की ऑनलाइन बुकिंग हुई लेकिन कई लोग बुकिंग कराने कार्यालय पहुंचे। स्थिति बिगड़ने की संभावनाओं को देखते हुए पहले ही प्रशासन को बताया गया था। बृहस्पतिवार से ही पुलिस गैस एजेंसी के कार्यालय और वितरण स्थल पर ड्यूटी कर रही है। पुलिस की मौजूदगी के चलते गैस बुकिंग और वितरण में परेशानी नहीं हुई।