सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cyber fraud of 1 lakh 47 thousand in the name of updating bank account

Bageshwar: खाता अपडेट के नाम पर 1.47 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 10 Mar 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

बागेश्वर में बैंक खाता अपडेट करने के नाम पर 1.47 लाख की साइबर ठगी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने लंबे समय बाद गिरफ्तार कर लिया।

Cyber fraud of 1 lakh 47 thousand in the name of updating bank account
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

बागेश्वर में बैंक खाता अपडेट करने के नाम पर एक लाख 47 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल तक पीछा किया लेकिन सफलता उसे जिले में ही मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Trending Videos

16 अगस्त 2024 को भाटनीकोट निवासी महेश सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात मोबाइल नंबरों से उन्हें कॉल और मैसेज आए। ठगों ने बैंक खाता अपडेट करने का झांसा देकर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। जैसे ही लिंक खोला, उनके यूनियन बैंक खाते से दो किस्तों में कुल एक लाख 47 हजार रुपये पार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोतवाली में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने मामले की गहन जांच की। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के नाभापल्ली विद्यानगर निवासी नरेन मकाल के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दो बार पश्चिम बंगाल जाकर उसके घर दबिश दी लेकिन आरोपी हर बार चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से एनबीडबल्यू वारंट भी हासिल किया पर सफलता नहीं मिल सकी। लगातार फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टेक्निकल टीम ने जाल बिछाया। पुलिस की सतर्कता का नतीजा रहा कि आरोपी नरेन मकाल को बीते सोमवार को जिले से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

साइबर अपराध को कम करना और लोगों की ठगी गई धनराशि को वापस दिलाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। लंबे समय से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed