{"_id":"698233a7673020bd850e6360","slug":"demand-for-compensation-to-the-family-of-those-who-lost-their-lives-in-a-road-accident-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122005-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले के परिजनों को मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विगत रविवार को ग्वालदम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार निशा रानी को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डंपर चालक की टक्कर में गलई निवासी युवक की मौत हो गई थी। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। कहा कि माता-पिता के भविष्य का सहारा छिन गया है, ऐसे में परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने घटना में एक एंबुलेंस के खराब होने का मामला भी उठाया। क्षेत्र की एंबुलेंस को दुरुस्त रखने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष रंजीत रावत, प्रकाश आर्य, गिरीश तिवारी, प्रकाश कोहली, शंकर दत्त जोशी, महेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
यूकेडी ने की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने की मांग
गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तराखंड क्रांति दल ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने की मांग की है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा ने कहा कि तहसील क्षेत्र के कई पीएचसी और उपकेंद्रों में फार्मासिस्ट के पद रिक्त चल रहे हैं। कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक विहीन हैं। कार्मिकों की कमी के कारण लोगों को ग्रामीण स्तर पर इलाज नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों को सीएचसी बैजनाथ आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का निदान करने की मांग की है। संवाद
Trending Videos