{"_id":"6982347807831f60f108fb75","slug":"kanda-bazaar-will-get-rid-of-dirt-zilla-parishad-has-appointed-environmental-friend-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122004-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कांडा बाजार को गंदगी से मिलेगी मुक्ति, जिपं ने की पर्यावरण मित्र की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कांडा बाजार को गंदगी से मिलेगी मुक्ति, जिपं ने की पर्यावरण मित्र की नियुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कांडा (बागेश्वर)। पड़ाव बाजार की साफ-सफाई को लेकर व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। जिला पंचायत की ओर से बीते सोमवार से बाजार के लिए एक पर्यावरण मित्र की नियुक्ति कर दी गई है। इस पहल से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
व्यापार मंडल कांडा के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जिला पंचायत प्रत्येक व्यापारी से प्रति वर्ष दुकान के हिसाब से शुल्क लेती है, इसलिए व्यापारी लगातार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। अब नियुक्ति होने के बाद बाजार में नियमित सफाई सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में कांडा व्यापार संघ का पंजीकरण भी करा लिया गया है। पर्यावरण मित्र की नियुक्ति के साथ ही कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है। जिपं की ओर से अब प्रतिदिन बाजार से कूड़ा उठाने का कार्य किया जाएगा। सप्ताह में केवल रविवार को छोड़कर शेष सभी दिन कूड़ा वाहन बाजार में आएगा। व्यापारियों ने जिला पंचायत के इस निर्णय की सराहना की है। व्यापार मंडल ने भविष्य में बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने और सार्वजनिक शौचालय निर्माण की पुरजोर मांग की है, ताकि बाहर से आने वाले ग्राहकों और स्थानीय व्यापारियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
.......कोट
व्यापारियों की मांग पर क्षेत्र के लिए पर्यावरण मित्र की नियुक्ति कर दी गई है। रविवार को छोड़कर अन्य दिनों वाहन भेजकर नियमित कूड़ा उठाया जाएगा। भविष्य में स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक शैचालय निर्माण की कवायद की जाएगी।
...........अनिल जोशी, एमए, जिपं बागेश्वर
