{"_id":"6982347f594643b5b200bcfe","slug":"demand-for-construction-of-motor-road-from-hadbad-to-bachigaon-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-122000-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हड़बाड़ से बचीगांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हड़बाड़ से बचीगांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हड़बाड़ का बचीगांव तोक सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क नहीं होने से ढैनापानी और नरगोल के लोगों को भी पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर हड़बाड़ से बचीगांव तक पांच किमी का संपर्क मार्ग बनवाने की मांग की।
बचीगांव के ग्रामीणों ने बताया कि बचीगांव वल्ली के 40, पल्ली के 32 और डौनापानी-नरगोल के 42 परिवार समेत 114 परिवारों को आज भी सड़क सुविधा का इंतजार है। सड़क नहीं होने से बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती को सड़क तक लाने में परेशानी होती है। स्कूल जाने के लिए विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जल्द गांव तक सड़क का निर्माण कराकर लोगों को राहत देने की मांग की। इस मौके पर राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
Trending Videos