सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Enterprise and farming are improving lives, increasing income

Bageshwar News: उद्यम और काश्तकारी से संवर रही जिंदगी, बढ़ रही आमदनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Enterprise and farming are improving lives, increasing income
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में उद्यम और काश्तकारी में अभिनव प्रयोग से लोगों को लाभ मिल रहा है। नए प्रयोगों से आजीविका बढ़ रही है। आर्थिकी में सुधार होने से लोगों का जीवन संवर रहा है।
Trending Videos

मंगलवार को सीडीओ आरसी तिवारी ने कई सफल उद्यमियों और किसानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने जिले में पहली बार मूंगा रेशम का सफल उत्पादन करने वाले वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा की देवकी लघु वाटिका का निरीक्षण किया। मूंगा रेशम प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इसके लाभ जाने। इसके बाद वह राजकीय रेशम फॉर्म का निरीक्षण करने पहुंचे और निरीक्षक रेशम को फॉर्म में मूंगा रेशम के पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नदीगांव में धूप के लघु उद्यम का निरीक्षण भी किया। उद्यमी प्रेम जोशी ने बताया कि वर्तमान में उन्होंने 10 लोगों को रोजगार दिया गया है। उनकी बनाई धूप कैंची धाम, वैष्णो देवी, कौसानी, देहरादून, हल्द्वानी तक विक्रय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सातरतबे गांव का निरीक्षण किया। यहां मॉडल ग्राम विकसित किए जाने के लिए बन रहे बर्मी कंपोस्ट पिट, जीओ लाइन टैंक, एकीकृत टैंक, घेर बाढ़, फसल आदि का जायजा लिया। मुख्य कृषि अधिकारी को इन कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण हरीश सिंह के पॉल्ट्री फार्म, सेब बागान का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलडा, निदेशक रेशम बृजेश रतूड़ी, महाप्रबंधक उद्योग चंद्र मोहन सिंह रावत, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed