सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for widening of motorway, ready to give up right to compensation

Bageshwar News: मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग, मुआवजे का हक छोड़ने को तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 12 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for widening of motorway, ready to give up right to compensation
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत बोरगांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला पंचायत की ओर से निर्मित मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की पुरजोर मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र पांडेय ने क्षेत्रीय विधायक और डीएम को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना के तहत बजट स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को प्रधान ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि पौड़ीबैंड से पालड़ीछीना मोटर मार्ग के किमी चार पर स्थित बंगला-बोरगांव से मेहलचौंरा-भैंसियागैर-कफौली तक जिपं ने एक किमी सीसी मार्ग का निर्माण कराया था। वर्तमान में इस मार्ग का उपयोग बोरगांव, मेहलचौरा, भैंसियागैर और कफौली ग्रामों के लगभग 200 परिवार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विकास की राह आसान करने के लिए एक बड़ी मिसाल पेश करते हुए घोषणा की है कि मार्ग चौड़ीकरण की जद में आने वाली नाप भूमि के लिए वे किसी भी प्रकार के मुआवजे की मांग नहीं करेंगे। उन्होंने मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed