{"_id":"698ee3ecc5d19414030e68d3","slug":"video-the-congress-party-demanded-the-government-to-extend-the-budget-session-of-the-assembly-in-bageshwar-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में कांग्रेस पार्टी ने सरकार से विधानसभा के बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में कांग्रेस पार्टी ने सरकार से विधानसभा के बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:12 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की सरकार से मांग की है। जिला कमेटी ने एडीएम के माध्यम से मख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बजट सत्र को कम से कम तीन सप्ताह के लिए आहूत करने की मांग की। शुक्रवार को सीएम को भेजे गए ज्ञापन में पार्टी ने अल्पावधि के बजट सत्र में कई समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाने की बात कही है। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि बजट सत्र में चर्चा के लिए कई मुद्दे हैं। पिछले साल आई आपदा में अब तक पर्याप्त पुनर्वास और क्षतिपूर्ति के काम नहीं हुए हैं। मानव-वन्य जीव संघर्ष में प्रदेश में इस साल कई जानें जा चुकी हैं। कानून व्यवस्थाा का स्तर गिरता जा रहा है। कहा कि विधानसभा के किसी भी सत्र में सोमवार को प्रश्नकाल नहीं आया है आ ना ही विधाई कार्य किए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने इस बार के बजट सत्र में सोमवर के दिन को प्रश्नकाल और विधाई कार्य के लिए रखने की मांग की। लंबे बजट सत्र में तीन सोमवार को शामिल करने को कहा है, ताकि सीएम अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर प्रश्नकाल में दे सकें। इस मौके पर कुंदन गिरि, मनोज साह, प्रमोद कुमार, ईश्वर पांडेय, सुरेंद्र खेतवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।