फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Devanai Hospital remained closed till 10 am, opened after the intervention of the Zilla Panchayat member.

Bageshwar News: 10 बजे तक बंद रहा देवनाई अस्पताल, जिपं सदस्य के हस्तक्षेप के बाद खुला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Devanai Hospital remained closed till 10 am, opened after the intervention of the Zilla Panchayat member.
गरुड़(बागेश्वर)। देवनाई घाटी के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवनाई शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक बंद रहा। अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला लटका होने से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को मायूस होकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल बंद रहने के पीछे विभाग का एक बड़ा कारनामा सामने आया है। यहां तैनात एकमात्र फार्मासिस्ट की चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ में इमरजेंसी ड्यूटी लगा दी गई है। इसके चलते अस्पताल में कोई भी सरकारी कर्मचारी मौजूद नहीं रहा, बताया गया कि करीब एक माह पहले यहां के एकमात्र चिकित्सक का भी स्थानांतरण हो चुका है।
विज्ञापन

अब तक यह पूरा केंद्र केवल एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा था, जिन्हें अब यात्रा ड्यूटी पर भेज दिया गया। रोजाना 50 से 100 मरीजों की ओपीडी वाले इस अस्पताल के बंद रहने से दूरस्थ गांवों से आए बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मामले की जानकारी मिलने पर जिपं सदस्य भास्कर बोरा नेे स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता की। उनके हस्तक्षेप के बाद विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ से टीम भेजकर अस्पताल का ताला खुलवाया गया, जिसके बाद सेवाएं शुरू हो सकीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed