{"_id":"6a5bb18b4f31ebfb9c04cbba","slug":"the-acting-principal-was-stabbed-to-death-by-a-clerk-bageshwar-news-c-8-hld1005-802417-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रभारी प्रधानाचार्य को लिपिक ने चाकू से गोदकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रभारी प्रधानाचार्य को लिपिक ने चाकू से गोदकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर।
झिरौली थाना क्षेत्र के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की शनिवार सुबह स्कूल जाते समय निर्मम हत्या कर दी गई। रास्ते में घात लगाए बैठे विद्यालय के ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (वरिष्ठ लिपिक) नवल किशोर सोराड़ी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने साथी शिक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शिक्षक गोकुल चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह सात बजे वह, शिक्षिका यशवंती तिरुवा और प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा भटखोला में मुख्य सड़क पर वाहन खड़े कर कच्चे रास्ते से पैदल विद्यालय जा रहे थे। सड़क से स्कूल की ओर करीब 40-50 मीटर आगे बढ़ने पर गोकुल चंद्र और यशवंती तिरुवा, प्रधानाचार्य से लगभग 25-30 कदम आगे निकल गए थे। तभी अचानक पीछे से प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की चीख सुनाई दी।
आवाज सुनकर जब दोनों शिक्षकों ने पीछे मुड़कर देखा तो दयानंद टम्टा जमीन पर लथपथ पड़े थे और उनके पास वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी खून से सना चाकू लेकर खड़ा था। शिक्षकों को अपनी ओर आता देख आरोपी चाकू फेंककर भाग गया।
विज्ञापन
दयानंद टम्टा की पीठ के दाहिने हिस्से से भारी मात्रा में खून बह रहा था। अत्यधिक दर्द और बेहोशी की हालत में प्रधानाचार्य टम्टा ने शिक्षकों को बताया कि उन्हें नवल किशोर सोराड़ी ने चाकू मारा है। उन्हें तुरंत शिक्षिका यशवंती तिरुवा की कार से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ईसीजी जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वेतन रोकने से था नाराज
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आशाराम ने बताया कि आरोपी नवल किशोर सोराड़ी का दो साल पहले जीआईसी बदियाकोट से पदोन्नति पाकर भटखोला तबादला हुआ था। इसी वर्ष फरवरी में आरोपी ने बीईओ कार्यालय में एक अन्य प्रशासनिक अधिकारी के साथ सरेआम बदसलूकी की थी। इस घोर अनुशासनहीनता को देखते हुए बीईओ दफ्तर ने प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा को आरोपी का वेतन रोकने के आदेश दिए थे। वेतन रुकने से नाराज आरोपी ने घटना से एक दिन पहले शुक्रवार को स्कूल पहुंचे बीईओ से भी बात की थी। बीईओ ने उसे प्रत्यावेदन (आवेदन) लेकर कार्यालय आने की सलाह दी थी लेकिन आरोपी ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बीईओ को फोन कर कार्यालय में आकर पीटने की धमकी भी दी थी।
===================
बीईओ को मिली थी धमकी, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
हत्याकांड के बाद इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बीईओ आशाराम ने बताया कि आरोपी नवल किशोर ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे उन्हें फोन कर कार्यालय में आकर पीटने की धमकी दी थी।
बीईओ के इस बयान के बाद मृतक के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के बाहर मुख्य सड़क जाम कर दी। परिजनों का कहना है कि अगर शुक्रवार को धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया जाता या स्कूल स्टाफ को सतर्क कर दिया जाता तो आज प्रधानाचार्य की जान बच सकती थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के साथ ढिलाई बरतने वाले बीईओ के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
====: कोट :====
- शिक्षक गोकुल चंद्र की तहरीर के आधार पर आरोपी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - मनीष शर्मा, सीओ, बागेश्वर