फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   On-the-spot resolution of 29 public problems

Bageshwar News: 29 जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
On-the-spot resolution of 29 public problems
गरुड़ (बागेश्वर)। सेवा, सुशासन और विकास पखवाड़ा के तहत राजकीय इंटर कॉलेज सिरकोट में एक बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन

शनिवार को शिविर में मुख्य अतिथि दायित्वधारी बिष्ट ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य इस तरह के शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं व कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। शिविर में क्षेत्र के 312 ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, जिसमें से 270 लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया गया। इस दौरान कुल 29 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका एसडीएम गरुड़ वैभव काण्डपाल ने मौके पर ही निस्तारण कर जनता को राहत दी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 25 लोगों की स्वास्थ्य और रक्त जांच कर मुफ्त दवाइयां दी गईं, जबकि पशुपालन विभाग ने 50 पशुपालकों को दवा वितरित की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या और बीईओ कमलेश्वरी मेहता सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed