{"_id":"69da8878dd1f2d1d1b082afe","slug":"dharamghar-festival-begins-with-grand-kalash-yatra-and-cultural-tableau-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123952-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक झांकी के साथ धरमघर महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक झांकी के साथ धरमघर महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
विज्ञापन
धरमघर/बागेश्वर। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की सीमा पर बसे धरमघर में तीन दिवसीय धरमघर महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। क्षेत्रवासियों ने भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक झांकी निकाली। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोहा।
शनिवार की सुबह गुरुकुल स्कूल से भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। धरमघर बाजार होते हुए झांकी आयोजन स्थल रामलीला मैदान तक पहुंची। झांकी में पारंपरिक परिधान पहने विद्यार्थियों और भोटिया समाज के लोग आकर्षण का केंद्र रहे। झांकी में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे थे। आयोजन स्थल पर गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री भौर्याल ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला महोत्सव दोनों जिलों की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
विधायक टम्टा ने आयोजन को सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में सहायक बताया। कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। अतिथियों ने मंच के सौंदर्यीकरण के लिए दो-दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। दोपहर बाद मुख्य मंच ये सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कुमाउनी, गढ़वाली, हिंदी, पंजाबी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष गोकुल पंचपाल ने बताया कि महोत्सव के स्टार नाइट कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपने गीत, संगीत और नृत्य से मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन केदार महर ने किया। इस मौके पर जिपं सदस्य ज्योति राठौर, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, योगेश हरड़िया, मनोज भौर्याल, राजेंद्र कार्की, होशियार महर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos