सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doctors were running OPD without registration, Health Department imposed ban

Bageshwar News: बिना रजिस्ट्रेशन ओपीडी चला रहे थे डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 04 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Doctors were running OPD without registration, Health Department imposed ban
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के निजी अस्पतालों में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। नगर में संचालित निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण किया। आंखों के एक अस्पताल में उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराए बगैर चिकित्सक ओपीडी संचालित करते मिले। विभाग ने इसे गंभीर मानते हुए ओपीडी के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
Trending Videos

अमर उजाला ने 31 मार्च के अंक में निजी अस्पतालों की गतिविधियों पर विभाग की नजर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में लोगों से मिल रही शिकायतों का हवाला दिया गया था। जांच करने के बाद विभाग ने शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर डॉ. अमित मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने आंखों के दो अस्पताल और एक पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। मंडलसेरा में दृष्टि नाम से संचालित आंखों के अस्पताल के निरीक्षण पर चिकित्सक के पास उत्तराखंड मेडकिल काउंसिल का पंजीकरण नहीं पाया गया। टीम ने संबंधित डॉक्टर को अयोग्य माना और ओपीडी पर रोक लगाई। जिला अस्पताल के समीप संचालित लैब में कई अनियमितताएं मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। दूसरे अस्पताल के रजिस्टर भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....कोट
बागेश्वर में संचालित सेंटर में तैनात चिकित्सक का उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है। समय-समय पर अल्मोड़ा और हल्द्वानी से केंद्र में चिकित्सक भेजे जाते हैं। वहां तैनात चिकित्सक केवल प्राथमिक उपचार ही करते हैं।

......मनोज दुर्गापाल, सेंटर इंचार्ज, दृष्टि आई हॉस्पटिल, मंडलसेरा

.....कोट
ओपीडी संचालित कर रहे चिकित्सक का उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना जरूरी है। मंडलसेरा स्थित संस्थान में तैनात चिकित्सक का पंजीकरण नहीं होने पर कार्रवाई की गई है। नियमों की अनदेखी कर क्लीनिक या अस्पताल का संचालन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निजी अस्पतालों की सघन जांच जारी रहेगी।


.....डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed