{"_id":"6a28f5ccbeda33c890011d99","slug":"driver-dies-after-pickup-truck-falls-into-gorge-in-kapkot-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Accident: कपकोट में पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत, पांच महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Accident: कपकोट में पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत, पांच महिलाएं घायल
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील में असों-भैरूं मोटरमार्ग पर बुधवार को घास लेने जा रही एक पिकअप (यूके 02 सीए 0677) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक भगवत सिंह बड़ती की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गईं।
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील अंतर्गत असों-भैरूं मोटरमार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां घास लेने जा रही एक पिकअप (यूके 02 सीए 0677) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में से दो महिलाओं की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos
कपकोट के असों क्षेत्र में एक पिकअप वाहन ग्रामीण महिलाओं को लेकर घास लेने जा रहा था। इसी दौरान असों-भैरूं मोटरमार्ग पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक भगवत सिंह बड़ती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार खटगेड़ा (असों) निवासी सुरमा देवी (56) पत्नी स्वर्गीय पुष्कर सिंह और ऐठाण निवासी कमला देवी (32) पत्नी संतोष ऐठानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा उमा शाही (25) पत्नी भुवन शाही, तारा देवी (33) पत्नी देवेंद्र सिंह और राधा (27) पत्नी महेश सिंह शाही को सामान्य चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को खाई से रेस्क्यू कर तत्काल नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। चालक की मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।