{"_id":"6a285486828f45da9d091905","slug":"sale-suspended-at-a-pharmacy-five-issued-notices-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125609-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एक दवा की दुकान में बिक्री पर रोक, पांच को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एक दवा की दुकान में बिक्री पर रोक, पांच को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ के औषधि भंडार और जनऔषधि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ई-औषधि पोर्टल, स्टॉक प्रबंधन, एक्सपायरी मॉनिटरिंग और दवाओं के सुरक्षित वितरण की व्यवस्थाएं जांची गईं।
टीम ने मंगलवार को बैजनाथ और चौरसौं क्षेत्र में संचालित विभिन्न खुदरा एवं थोक मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। जांच के दौरान क्रय-विक्रय अभिलेख, फार्मासिस्ट की मौजूदगी और सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा की गई। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए एक औषधि प्रतिष्ठान में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसके क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। इसके अलावा पांच अन्य मेडिकल स्टोरों पर कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण व अनुपालन आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी है। संवाद
Trending Videos