{"_id":"69b44bdf0bb3b087840fb389","slug":"first-installment-of-the-proposed-amount-for-flood-protection-from-kunti-drain-released-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123093-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कुंती नाले से बाढ़ सुरक्षा के लिए प्रस्तावित रकम की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कुंती नाले से बाढ़ सुरक्षा के लिए प्रस्तावित रकम की पहली किस्त जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून काल या भारी बारिश होने पर मंडलसेरा वासियों के लिए अभिशाप साबित होने वाले कुंती नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की कवायद शुरू हो गई है। शासन से स्वीकृत राशि के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में 40 प्रतिशत राशि अवमुक्त कर दी गई है।
मंडलसेरा के दक्षिणी वार्ड से बहने वाला कुंती नाला या गधेरा कांडा धार की पहाड़ियों से निकलता है। पूर्व में जब सेरे में मकान नहीं थे तो बारिश के दौरान गधेरे का पानी खेतों से होते हुए सरयू तक पहुंचता था। धीरे-धीरे सेरे में मकान बनने शुरू हुए। आबादी बढ़ने के साथ-साथ सरयू तक पानी जाने का रास्ता भी बंद होता चला गया। हालात यह हो गए कि गधेरे से आने वाला पानी और मलबा लोगों के घरों, रास्तों और खेतों में जमा होने लगा। कई साल से लोग नाले में सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग कर रहे थे। सिंचाई विभाग के ईई हामिद हसन ने बताया कि कुंती नाले से सुरक्षात्मक कार्य के लिए 4.62 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष पहली किस्त के रूप में 1.84 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए हैं। इस राशि से 900 मीटर का नाला, चेक डैम, कल्वर्ट और सुरक्षा दीवार का कार्य कराया जाएगा।
कोट
कुंती नाले के कारण मंडलसेरा और जीतनगर के लोगों को अब अधिक परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। नाला निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को वर्षा जल से होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर राशि अवमुक्त करने के लिए पूरे क्षेत्रवासियों की तरफ से उनका आभार जताया। -पार्वती दास, विधायक बागेश्वर
Trending Videos