Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
the first day of Navratri, devotees worshipped Goddess Shailputri, the first form of Durga, in Devi temples in bageshwar
{"_id":"69bbd5b389ee7e4ad1097557","slug":"video-the-first-day-of-navratri-devotees-worshipped-goddess-shailputri-the-first-form-of-durga-in-devi-temples-in-bageshwar-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: चैत्र नवरात्र के साथ नववर्ष का आगाज, मंदिरों में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: चैत्र नवरात्र के साथ नववर्ष का आगाज, मंदिरों में उमड़ी आस्था
गायत्री जोशी
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:23 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में चैत्र नवरात्र के साथ ही हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हो गया है। नववर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं ने बाबा बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। बृहस्पतिवार को सुबह से ही नगर के बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर बाद तक लोगों ने मंदिर में आकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में बने भैरव नाथ, मां काली, हनुमान आदि मंदिरों में भी शीश नवाया। नगरदेवी के नाम से पहचाने जाने वाली चंडिका देवी मंदिर में भी पूरे दिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते रहे। नगर स्थित उल्का मंदिर, जजी स्थित कालिका मंदिर में भी भक्तोंने पूजा कर सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद लिया। पंडित कैलाश उपाध्याय ने बताया कि चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा के दिन नवसंवत्सर होता है। इसी दिन से सनातन धर्म का नववर्ष भी शुरू होता है। नए साल के पहले दिन मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोग पूरे साल सुखमय जीवन रहने की कामना करते हैं। मां दुर्गा को समर्पित नवरात्र पर अधिकांश श्रद्धालु मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए उपवास रखते हैं। इन नौ दिनों तक देवी की उपासना से मन इच्छित फल मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।