{"_id":"69bae71bbcbea3da5808f163","slug":"meera-panchpal-basant-lal-and-suraj-prakash-were-the-top-performers-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123262-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मीरा पंचपाल, बसंत लाल और सूरज प्रकाश रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मीरा पंचपाल, बसंत लाल और सूरज प्रकाश रहे अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उद्योग मित्रों की बैठक में हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग के पुरस्कारों की घोषणा की गई। जिला स्तरीय पुरस्कार चयन समिति ने विजेताओं के नाम की घोषणा की। हथकरघा श्रेणी में मीरा पंचपाल, हस्तशिल्प श्रेणी में बसंत लाल और लघु उद्योग श्रेणी में सूरज प्रकाश सिंह अव्वल रहे।
डीएम आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग मित्र बैठक में जिले के उद्यमियों के साथ विस्तृत संवाद किया गया। उन्होंने उद्यमियों के बनाए हस्तशिल्प, मसाले, ऊनी उत्पादों को देखकर उनका हौसला बढ़ाया। बैठक में सिंगल विंडो क्लीयरेंस, निजी औद्योगिक पार्क, फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन चयन आदि पर चर्चा की गई। जिला उद्योग की महाप्रबंधक कविता भगत ने बताया कि पूर्व में उद्योग मित्र बैठकों में प्राप्त समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है।
डीएम ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उत्पादों को जिला स्तर की खरीद प्रक्रियाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जिले के सभी उद्यमियों और उनके उत्पादों की एक कैटलॉग पुस्तिका तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी आदि रहे।
Trending Videos