सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garuda-Baijnath motorway in bad shape, potholes increase risk of accidents

Bageshwar News: गरुड़-बैजनाथ मोटरमार्ग बदहाल, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Garuda-Baijnath motorway in bad shape, potholes increase risk of accidents
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़-बैजनाथ मोटरमार्ग डामर उखड़ने से बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बाजार क्षेत्र में सड़क की हालत अधिक खराब हो गई है। सड़क की हालत पर शासन-प्रशासन की नजर नहीं पड़ने से लोगों में रोष पनप रहा है।
Trending Videos

गरुड़ से बैजनाथ तक नगरीय क्षेत्र के वाहनों का सड़क पर दबाव रहता है। दोपहिया वाहन भी देर शाम तक सड़क पर चलते हैं। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कुंदन भंडारी, व्यापारी लक्की पांडे, राजकुमार ममगाई, राहुल बिष्ट, रविराज बिष्ट आदि ने बताया कि कई बार सड़क पर बने गड्ढों में दोपहिया चालक रपटकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश के दौरान पानी भरने से गड्ढे अधिक खरतनाक हो जाते हैं। राहगीरों के लिए भी पैदल चलना खतरनाक हो जाता है। डामर उखड़ने के कारण सड़क से धूल उड़ रही है। दुकानों में रखा सामान भी धूल से खराब हो जाता है। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता शैलेश सकलानी ने बताया कि सड़क के सुधारीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाना है। जिन स्थानों पर बार-बार गड्ढे बन रहे हैं, वहां इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अन्य स्थानों पर पेंचवर्क किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed