सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The grand Hill Heritage State Guest House will be built at a cost of Rs 17.52 crore.

Bageshwar News: 17.52 करोड़ से बनेगा भव्य हिल हेरिटेज राज्य अतिथि गृह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The grand Hill Heritage State Guest House will be built at a cost of Rs 17.52 crore.
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले को जल्द ही एक अत्याधुनिक राज्य अतिथि गृह की सौगात मिलने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य संपत्ति विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी है। सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में ग्राम ठेलापाटन स्थित 45 नाली भूमि पर प्रस्तावित अतिथि गृह की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।
Trending Videos



मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि लगभग 17.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस परिसर को उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी स्थापत्य कला के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था लोनिवि को भवन का डिज़ाइन आकर्षक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत अलग-अलग भवनों के बजाय सभी श्रेणी के अतिथि कक्ष, कॉन्फ्रेंस हॉल और अन्य सुविधाओं को एक ही एकीकृत भवन मॉडल में विकसित किया जाएगा। इससे निर्माण लागत संतुलित रहेगी और रखरखाव आसान होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य अतिथि गृह बनने से जिले में प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही जिले में आने वाले विशिष्ट अतिथियों, अधिकारियों और पर्यटकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed