सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Grand welcome to Golju Sandesh Yatra in Garud, Bageshwar and Kanda

Bageshwar: गोल्ज्यू संदेश यात्रा का भव्य स्वागत, आशीर्वाद लेने उमड़े लोग

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 29 Apr 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

चंपावत से निकली गोल्ज्यू संदेश यात्रा का बागेश्वर जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। गरुड़, बागेश्वर और कांडा के मंदिरों में देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

Grand welcome to Golju Sandesh Yatra in Garud, Bageshwar and Kanda
गोल्ज्यू संदेश यात्रा का स्वागत करते लोग। - फोटो : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

19 अप्रैल को चंपावत के गोल्ज्यू मंदिर से निकली गोल्ज्यू संदेश यात्रा का जिले में भव्य स्वागत किया गया। गरुड़, बागेश्वर और कांडा के गोल्ज्यू मंदिरों में देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। तीनों स्थानों पर यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

Trending Videos


बुधवार की सुबह ग्वालदम से यात्रा गरुड़ के गोलू मार्केट स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पहुंंची। यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां उपस्थित थे। करीब 11 बजे यात्रा का मंदिर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। देव डांगरों पर फूल बरसाए गए। यात्रियों का तिलक लगाकार स्वागत किया गया। देव अवतरण और आशीर्वाद देने के बाद यात्रा जिला मुख्यालय को रवाना हुई। करीब 12.30 बजे यात्रा का जिला मुख्यालय में भव्य स्वागत हुआ। केमू स्टेशन से बाजारी गोलू मंदिर तक ढोल, नगाड़ों की थाप के साथ यात्री पैदल आए। मंदिर में नगरवासियों ने स्वागत के भरपूर इंतजाम किए थे। यहां भी देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद दिया। यात्रियों ने बागनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। दोपहर बाद यात्रा कांडा के लिए रवाना हुई। कांडा के भंडारी गोलू मंदिर में भी यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के यात्रा भद्रकाली मंदिर गई। बृहस्पतिवार को यात्रा पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के लिए प्रस्थान करेगी। आगामी नौ मई को यात्रा का चंपावत में ही समापन होगा। इस मौके पर यात्रा के प्रदेश संयोजक विजय भट्ट, जिला संयोजक भुवन कांडपाल, उमेश साह, बृज किशोर वर्मा, अशोक लोहनी, गीता रावल, प्रभा गढि़या, नवीन रावल, भगवत रावल, हरीश रावल, हरीश जोशी, मोहन चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश को सांस्कृतिक सूत्र में पिरोना यात्रा का उदद्देश्य

गोल्ज्यू संदेश यात्रा के प्रदेश संयोजक विजय भट्ट ने बताया कि करीब 3500 किमी की इस यात्रा का उद्देश्य पूरे प्रदेश को एक सांस्कृतिक सूत्र में बांधना है। 2022 में यात्रा शुरू की गई थी। 2024 में दूसरी बार यात्रा का आयोजन किया गया। इस साल तीसरी संदेश यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में यात्रा पहुंचती है। सभी जगह श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था से यात्रा का स्वागत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed