{"_id":"6a834da12dd51bbaa901e6c9","slug":"house-collapses-in-garud-late-at-night-family-escapes-to-safety-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127372-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खीरगंगा नदी के उफान में बहता दिखा अज्ञात शव, पुलिस-एसडीएआरएफ तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खीरगंगा नदी के उफान में बहता दिखा अज्ञात शव, पुलिस-एसडीएआरएफ तलाश में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। तहसील के फरसाली क्षेत्र में खीरगंगा नदी के उफनते बहाव में एक व्यक्ति का शव बहते दिखने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नदी के तटीय और निचले इलाकों में व्यापक खोजबीन और सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को फरसाली निवासी चंदन कोश्यारी जब घर लौट रहे थे, तो नारायण घाट भैंसुड़ी गाड़ स्थित पुल पार करते समय उनकी नजर नदी के तेज बहाव में बह रहे एक शव पर पड़ी। जलस्तर अधिक और बहाव तेज होने के कारण तत्काल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। चंदन ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कपकोट पुलिस को सूचित किया गया। खबर मिलते ही कपकोट पुलिस और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। भैसुड़ीकुटीर के पूर्व ग्राम प्रधान तारा सिंह ने बताया कि गांव के राजन राम पुत्र नैन राम (55) की छतरी और लाठी खीरगंगा नदी के किनारे स्थित गढ़देवी मंदिर के पास बरामद हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ साल पहले राजन राम के एक बेटे की पुणे में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वे गहरे मानसिक सदमे में चल रहे थे। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीमें नदी के किनारे शव की तलाश में जुटी हैं और शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
........कोट
मामले में फिलहाल किसी व्यक्ति के गुमशुदा होने की कोई आधिकारिक सूचना या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। स्थानीय ग्रामीण और पूर्व प्रधान की आशंका के आधार पर पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने खीरगंगा नदी और आसपास के तटीय इलाकों में सघन चेकिंग और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नदी में दिख रहे शव की शिनाख्त और मामले की सच्चाई का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
.......जितेंद्र मेहरा, एसपी, बागेश्वर