{"_id":"6a834d58aaa06eb3970dd0bc","slug":"bharatiya-mazdoor-sangh-staged-a-protest-over-12-point-demands-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127370-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गरुड़ में देर रात जमींदोज हुआ मकान, परिवार ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गरुड़ में देर रात जमींदोज हुआ मकान, परिवार ने भागकर बचाई जान
Mon, 17 Aug 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में लगातार जारी मूसलाधार बारिश अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। सड़कों पर भूस्खलन के बाद अब मकानों के ढहने का सिलसिला शुरू हो गया है। गरुड़ तहसील के घेटी गांव में देर रात एक आवासीय मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। परिवार के सदस्यों ने मुस्तैदी दिखाते हुए भागकर अपनी जान बचाई, हालांकि घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया।
घेटी गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र धर्म राम के मकान पर रविवार की रात आपदा बनकर टूटी। मूसलाधार बारिश के दौरान दिनेश के मकान की पिछली दीवार से पत्थर और मिट्टी खिसकने की आहट हुई। खतरा भांपते ही वह 52 वर्षीय दिव्यांग बहन विमला देवी उनके तीन बच्चों समेत परिवार के सभी सात सदस्यों को लेकर तुरंत बाहर भागे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार ने फिलहाल छोटे भाई रमेश के घर शरण ली है। ग्राम प्रधान अशोक वर्धन ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है। तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से तीन अन्य मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उड़खुली निवासी चंद्रा देवी पत्नी तारा चंद्र, भतड़िया निवासी रोशनी देवी पत्नी देवेंद्र सिंह और ग्राम पंचायत मजकोट के अगरकोट गांव निवासी अनाथ मानसिक दिव्यांग संतोष कुमार के मकान की छत टूट गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंह ने प्रशासन से अति निर्धन संतोष कुमार को तत्काल मुआवजा व नया आवास देने की गुहार लगाई है। तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि सभी क्षेत्र के पटवारियों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब की गई है।
.....इनसेट
ये मोटर मार्ग रहे बंद
अत्यधिक वर्षा से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर भूस्खलन और मलबा गिर रहा है। वर्तमान में धैना-लखनी, खातीगांव-देवतोली, जैंसर-रियूनी लखमार, कमेड़ीदेवी-भैसूड़ी, कपकोट-पिंडारी, खड़लेख-भनार, बदियाकोट-बोरबलड़ा, सूपी-झूनी, बदियाकोट-कुंवारी, उगिंया-सोराग, बाछम-खाती तथा मिकिला-खलपट्टा मोटर मार्गों पर यातायात बाधित होने से 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
....इनसेट
पूर्व विधायकों ने जाना हालचाल
कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने आपदा प्रभावित सरयू घाटी का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि झूनी-खलझूनी मोटर मार्ग पिछले तीन दिनों से भारी बारिश के कारण बंद पड़ा है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के ईई और एसडीएम कपकोट को फोन कर झूनी गांव के पास बने मोटर पुल के दोनों एबटमेंट पर बने खतरे से अवगत कराया और तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।