फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand to streamline roads and communication services in the Saryu-Pindar valley.

Bageshwar News: सरयू -पिंडर घाटी में सड़कें और संचार सेवा सुचारू करने की मांग

Mon, 17 Aug 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 17 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demand to streamline roads and communication services in the Saryu-Pindar valley.
बागेश्वर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सरयू और पिंडर घाटी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। जिला पंचायत क्षेत्र वाछम की सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत और ठप पड़ी संचार व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लाहुर-मिकिला-खलपट्टा, झूनी-खलझूनी, खाती और बदियाकोट-बोरबलड़ा मोटर मार्ग भूस्खलन और मलबा आने से बंद हैं। मिकिला-खलपट्टा में दो आरसीसी पुलिया बह जाने से ग्रामीणों, बच्चों और पशुओं का आवागमन ठप हो गया है। वहीं पिंडर घाटी में एकमात्र बीएसएनएल नेटवर्क भी ठप होने से क्षेत्र का संपर्क अन्य हिस्सों से कट गया है। बसंती देव ने प्रशासन से सभी क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की तत्काल मरम्मत कराने और संचार सेवा जल्द बहाल करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed