{"_id":"6a834e936f0ca2cc000649fa","slug":"rain-halts-helicopter-service-flights-passengers-facing-inconvenience-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127369-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बारिश रोक रही हेली सेवा की उड़ान, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बारिश रोक रही हेली सेवा की उड़ान, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के मेलाडुंगरी हेलीपैड से खराब मौसम के चलते सोमवार को हेली सेवाओं का संचालन प्रभावित रहा। मौसम के मिजाज में आए बदलाव और दृश्यता कम होने के कारण उड़ानें सुचारू नहीं हो सकीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हेली सेवा शुरू होने से हल्द्वानी और प्रदेश की राजधानी आने-जाने वालों को लाभ मिल रहा है। बस और कार में घंटों बैठकर सफर करने की बजाय लोग मिनटों में लंबी दूरी तय करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि मानसून काल और सर्दियों में बारिश, कोहरा छाने के कारण हेली सेवा बाधित रहने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। सोमवार को भी मौसम खराब होने से मेलाडुंगरी तक हेलीकॉप्टर नहीं पहुंच सका। यात्रियों को बस और कार से सफर करना पड़ा।
कोट
हेली सेवा शुरू होने से देहरादून आना-जाना सुगम हो गया है। महीने में दो से तीन बार कारोबार के सिलसिले में जाना पड़ता है। हालांकि खराब मौसम के कारण सेवा बाधित रहने पर कई बार प्लान बदलना पड़ जाता है।
विज्ञापन
महेश पांडेय, व्यापारी
कोट
हल्द्वानी जाने के लिए बस और कार से सात-आठ घंटे की दूरी तय करनी पड़ती थी। हेली सेवा शुरू होने के बाद सफर आसान हुआ है। मानसून और सर्दियों में भी सेवा नियमित चले तो लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
नवीन परिहार, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष
कोट
खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत हेली उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। मौसम साफ होते ही हल्द्वानी और देहरादून के लिए हेली सेवाओं का संचालन पुन: सुचारू हो जाएगा।
वैभव कांडपाल, एसडीएम, गरुड़