सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard found dead in Ganuvasirmoli

Bageshwar News: गणुवासिरमोली में मृत मिला तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Leopard found dead in Ganuvasirmoli
विज्ञापन

Trending Videos

कांडा (बागेश्वर)। धरमघर रेंज के गणुवासिरमोली गांव में ग्रामीणों ने पंचायतघर के समीप एक तेंदुए को अचेतावस्था में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जब तक महकमे की टीम मौके पर पहुंची, तब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसे जला दिया है।
शनिवार सुबह ग्रामीण चंद्रशेखर जोशी जब पंचायत घर के पास से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर वहां अचेत पड़े एक तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे ग्रामीण बुरी तरह सहम गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी ग्राम प्रधान नीमा धामी को दी। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही रेंजर दीप चंद्र जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नर तेंदुए की सांसें थम चुकी थीं। वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर अन्नपूर्णा स्थित लीसा फैक्ट्री परिसर पहुंची। यहां पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। रेंजर जोशी ने बताया कि मृत नर तेंदुआ करीब छह साल का है और उसकी लंबाई दो मीटर है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत का कारण अत्यधिक कमजोरी प्रतीत हो रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विभागीय नियमों के तहत तेंदुए के शव को जला दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed