सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mandalsera residents will soon get relief from flood water

Bageshwar News: मंडलसेरा वासियों को मिलेगी बाढ़ के पानी से जल्द निजात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mandalsera residents will soon get relief from flood water
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून काल में जलभराव से रतजगा करने को मजबूर होने वाले मंडलसेरा वासियों को लिए अच्छी खबर है। बरसाती नाले से घरों की ओर बहने वाले पानी को रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा के कार्य शुरू हो गए हैं। सिंचाई विभाग 4.62 करोड़ रुपये की लागत से नाला, सुरक्षा दीवार, चेकडैम आदि निर्माण करा रहा है। अगले साल तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Trending Videos

कुंती नाला कई दशकों से क्षेत्र के लोगों के लिए अभिशाप बना हुआ है। मानसून काल में नाला का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण पानी सीधे लोगों के घरों में घुस जाता है। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने बताया कि पहले नाला भागीरथी में मिलता था। धीरे-धीरे निर्माण कार्य होने के बाद नाले का रास्ता बंद होने लगा। 1995-96 से सेरे में बसावट होने लगी थी। 2002 में बाईपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बसावट बढ़ी तो स्थिति अधिक बिगड़ने लगी। लोगों ने नाले के पानी से निजात दिलाने की मांग भी शुरू कर दी। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब बाढ़ सुरक्षा की यह मुहिम धरालत पर उतरने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के ईई हामिद हसन ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा के लिए 900 मीटर का नाला, और आरसीसी बॉक्स बनेंगे। 1.5 मीटर की सुरक्षा दीवार, चेकडैम भी बनाया जाएगा। 50 गुणा दो मीटर का अधिक मलबा आने पर रोकथाम के लिए निर्माण भी किया जाएगा। कार्य को पूरा करने के लिए एक साल का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed