{"_id":"69bedb10ffcf5323a40b0143","slug":"mohani-koranga-also-received-such-an-honor-from-a-hill-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123349-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मोहनी कोरंगा को मिला एक पहाड़ी ऐसा भी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मोहनी कोरंगा को मिला एक पहाड़ी ऐसा भी सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की पैरा खिलाड़ी मोहनी कोरंगा को एक पहाड़ी ऐसा भी सम्मान मिला है। देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। दिव्यांग खिलाड़ी मोहनी ने राष्ट्रीय स्तर पर गोला और भाला क्षेपण में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है।
मोहनी ने दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए खेल के मैदान में कई बार अपनी जीवटता का लोहा मनवाया है। सामाजिक जीवन में भी वह दिव्यांगजनों को सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित करती रही हैं। उनका कहना है कि दिव्यांग होना किसी तरह की अभिशाप नहीं है। दिव्यांग होने के बावजूद लोग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर सामान्य जीवन जी सकते हैं। शनिवार को देहरादून के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें राज्यपाल से सम्मान मिला। विगत 17 मार्च को आयोजक मंडल की सरीम सुब्जवारी ने उन्हें पत्र भेजकर सम्मान के लिए आमंत्रित किया था।
Trending Videos