{"_id":"6a70d40cdb367bc0fd0cf648","slug":"mp-ajay-tamtas-assurance-to-fulwadi-sangharsh-samiti-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-127022-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: फुलवाड़ी संघर्ष समिति को सांसद अजय टम्टा का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: फुलवाड़ी संघर्ष समिति को सांसद अजय टम्टा का आश्वासन
Mon, 03 Aug 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट के फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-धार खाईधार सड़क संघर्ष समिति का अनशन जारी है। बारहवें दिन 56 वर्षीय लीला देवी और 43 वर्षीय दीपा देवी अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों को सांसद अजय टम्टा ने पत्र भेजकर जल्द समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया है।
रविवार को ग्रामीणों ने आंदोलन के दौरान सड़क नहीं बनने पर नाराजगी जताते हुए विधायक और सांसद से इस्तीफा देने की मांग की थी। सोमवार को केंद्रीय मंत्री और अल्मोड़ा लोकसभा सीट के सांसद अजय टम्टा ने प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास पीएमजीएसवाई देहरादून को पत्र भेजकर लंबित सड़क प्रकरण को तत्काल स्वीकृत करने का निर्देश दिया है। इसका आश्वासन पत्र उन्होंने संघर्ष समिति को भेजा। समिति ने शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष रतन सिंह दानू, संरक्षक चरण सिंह बघरी, सचिव करम सिंह दानू, उपाध्यक्ष शेर सिंह दानू आदि मौजूद रहे। संवाद