{"_id":"6a70d2cb32dc4405cc053c3c","slug":"women-demonstrated-solidarity-and-raised-awareness-through-voluntary-labor-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-127013-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, श्रमदान से जगाई जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, श्रमदान से जगाई जागरूकता
Mon, 03 Aug 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गरुड़ विकासखंड के छटिया गांव में मूसलाधार बारिश के बीच महिलाओं ने श्रमदान कर रास्ते और नालियों को साफ किया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ वातावरण बनाए रखना, वर्षा के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करना और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
महिला मंगल दल की टीम ने सार्वजनिक रास्तों और नालों की साफ-सफाई की। इस दौरान मुख्य मार्ग और गांव के रास्तों के किनारे उगी झाड़ियों को साफ किया। महिलाओं ने बताया कि बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई जगहों पर गड्ढे होने से आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। अभियान के दौरान नालियों में जमा गंदगी और मलबे को साफ किया गया। झाड़ियां और अनचाही घास को भी काटा गया। इस मौके पर विमला देवी, मंजू जोशी, हंसी जोशी, कविता देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।