{"_id":"69d151a3badac0f80d0e5997","slug":"patients-forced-to-go-to-private-centres-as-radiologist-is-on-leave-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-123741-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से निजी सेंटर जाने को मजबूर मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से निजी सेंटर जाने को मजबूर मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहने से दूर-दराज से आए मरीजों और गर्भवतियों को दिक्कतें हुईं। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से सुबह से ही अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंच रहे मरीजों और गर्भवतियों को मायूस होकर निजी सेंटरों में जाना पड़ा।
शनिवार को अस्पताल में नियमित जांच के लिए पहुंची गर्भवतियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कपकोट, गरुड़ और कांडा क्षेत्रों से आए कई मरीजों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ा जहां उन्हें भारी-भरकम राशि खर्च करनी पड़ी। ओपीडी में अंदरूनी बीमारियों की जांच के लिए पहुंचे मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड के लिए निजी केंद्रों की ओर जाना पड़ा।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट के पूर्व निर्धारित अवकाश पर होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। रविवार को अवकाश होने के बाद अब सोमवार सुबह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा फिर से सुचारू कर दी जाएगी।
.....कोट
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से शनिवार को अल्ट्रासाउंड सेवा प्रभावित रही। उनके लौटने के बाद सोमवार से अल्ट्रासाउंड की सुविधा पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित की जाएगी। मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।
- डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस, बागेश्वर