{"_id":"69595ad9c11f852b9c013e1b","slug":"remembering-savitribai-phule-on-her-birth-anniversary-emphasis-on-adopting-her-principles-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-121207-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जयंती पर सावित्रीबाई फुले को किया याद, उनके सिद्धांतों को अपनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जयंती पर सावित्रीबाई फुले को किया याद, उनके सिद्धांतों को अपनाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर शिक्षकों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार धौनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष किया। संरक्षक हरीश आगरी ने कहा कि आज के समय में उनके सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है। शिक्षिका प्रियंका टम्टा ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। पूर्व कुमाऊं मंडल महामंत्री संजय कुमार टम्टा बुद्धिस्ट ने कोचिंग लाइब्रेरी संस्थान में सावित्रीबाई फुले के विचारों की प्रासंगिकता पर विचार रखे। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष नवीन त्रिकोटी ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष गोविंद प्रसाद आगरी, प्रचार मंत्री भुवन चंद्र आर्या, कमलेश कुमार, लता प्रसाद, दिव्य प्रकाश, मोहन चंद्र, रवि प्रकाश, प्रेम चंद्र, गिरीश चंद्र धौनी आदि मौजूद रहे।
ज्ञान ज्योति के रूप में मनाई गई सावित्रीबाई फुले की जयंती
कांडा (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय कांडा में शुक्रवार को करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की ओर से देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 195 वीं जयंती ज्ञान ज्योति के रूप में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और महिला शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयचंद्र कुमार गौतम ने सावित्रीबाई फुले के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और समाज के वंचित वर्गों और महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले। छात्र-छात्राओं को सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चमन कुमार ने किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X