सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tarud, Gaderi and Ber were sold in large numbers in the market.

Bageshwar News: बाजार में जमकर बिके तरुड़, गडेरी और बेर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tarud, Gaderi and Ber were sold in large numbers in the market.
विज्ञापन

Trending Videos
बागेश्वर। महाशिवरात्रि पर्व के लिए कंदमूल और फलों की जमकर बिक्री हुई। सब्जी की दुकानों में गांवों से आने वाले तरुड़, गडेरी, पिनालू के साथ-साथ बाहरी जिलों से आने वाले बेर की जमकर मांग रही।

शिवरात्रि पर्व के दिन पूजा-अर्चना के लिए बेलपत्र और धतूरे की मांग रहती है। जिला मुख्यालय और आसपास के दुकानदार बेलपत्र लाकर बेचते हैं। इस दिन विशेष रूप से तरुड़, गडेरी और पिनालू की सब्जी खाई जाती है। तरुड़ मैदानी क्षेत्रों से भी आता है, लेकिन गांवों से खोदाई कर लाए गए ताजे तरुड़ की अधिक मांग रहती है। महाशिवरात्रि पर सब्जी कारोबारियों ने गांवों से भी तरुड़ मंगाए। बाजार में मैदानी तरुड़ 60 से 80 रुपया , पहाड़ी तरुड़ 120 रुपया , पिनालू 80 रुपया, गडेरी 80 रुपया प्रति किलो, शकरकंदी 60 रुपया किलो के भाव से बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों में सेब 160 रुपया, बेर 80 रुपया, अनार 150 से 240 रुपया, अमरूद 100 रुपया, संतरा 100 से 120 रुपया, अंगूर 160 से 200 रुपया प्रति किलो के हिसाब से बिका। केला 60 रुपया दर्जन के दाम पर बेचे गए।




कोट
शिवरात्रि पर्व के लिए गांवों से कंदमूल फल मंगाए थे। पहाड़ी तरुड़, बेर के साथ-साथ अन्य फलों की मांग अधिक रही। पर्व को देखते हुए अन्य दिनों की अपेक्षा फलों की अधिक बिक्री हुई है।

भूपेंद्र जोशी, फल विक्रेता,

कोट
तरुड़, गडेरी और पिनालू जिले के गांवों से मंगाते हैं। हालांकि मांग अधिक होने के कारण मैदानी क्षेत्रों से भी तरुड़ मंगाने पड़ते हैं। महाशिवरात्री पर कारोबार अच्छा रहा।
महेश नाथ गोस्वमी, फल-सब्जी विक्रेता
कोट
शिवरात्रि पर व्रत, उपवास, पूजा के चलते फलों की मांग अधिक रही। अन्य दिनों की अपेक्षा पर्व के दिन कारोबार अच्छा रहता है। पर्व को देखते हुए पहाड़ी कंदमूल फल मंगाए थे।
रमेश लटवाल, फल-सब्जी विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed